Wednesday, April 23, 2014

जौनपुर में लगेगा फ़िल्मी सितारों का मेला

रवि किशन के प्रचार के लिए आयेंगे सलमान खान , सुनील शेट्टी , नगमा ,  निरहुआ 

भोजपुरी के सदाबहार सुपर स्टार कहे जाने वाले व स्थानीय कोंग्रेस उम्मीदवार रवि किशन के चुनाव प्रचार हेतु एक दर्ज़न से भी अधिक फ़िल्मी सितारे जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले हैं।  इनमे प्रमुख नाम सलमान खान , सुनील शेट्टी , नगमा व भोजपुरिया सुपर स्टार निरहुआ का है।
कोंग्रेस के स्थानीय चुनावी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार , हिंदी और भोजपुरी फिल्म जगत में सामान रूप से मशहूर रविकिशन के सभी बड़े कलाकारों से अच्छे सम्बन्ध रहे हैं और सबके साथ उन्होंने काम भी किया है , चूँकि रविकिशन चुनावी जंग में कोंग्रेस उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं इसीलिए उनके नजदीकी अभिनेता और अभिनेत्रियाँ उनके चुनावी प्रचार में शामिल हो रहे हैं।  इन अभिनेताओं में सलमान खान , सुनील शेट्टी, अमीषा पटेल , रजा मुराद , भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, लोकप्रिय भोजपुरी लोक गायक व अभिनेता पवन सिंह ( लोलीपोप लागेलु  फेम ) , खेसारी लाल यादव , भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े, मिस जम्मू रही अभिनेत्री अनारा गुप्ता व गुंजन पन्त का नाम प्रमुख है।  उल्लेखनीय है की रवि किशन ने सलमान खान के साथ तेरे नाम में काम किया था , जिसके लिए उनका नोमिनेशन फिल्म फेयर अवार्ड में भी हुआ था।  इसी तरह सुनील शेट्टी के साथ उन्होंने कई फिल्मो में सहित उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म लूट में भी काम किया था।  इन दोनों ही कलाकारों से उनके सम्बन्ध काफी अच्छे रहे हैं।  अमीषा पटेल के साथ रवि किशन के काफी पुराने सम्बन्ध हैं।  दोनों ने एक साथ एक नाटक में भी साथ काम किया है साथ ही अमीषा पटेल की बतौर निर्मात्री उनकी पहली फिल्म देसी मेजिक में रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं।  भोजपुरी फिल्मो में रवि किशन और नगमा की जोड़ी काफी हिट रही है।  दोनों ने एक साथ 14 फिल्मो में काम किया है और सभी फिल्मे सुपर हिट रही है।  रवि किशन ने इन कलाकारों के आगमन की पुष्टि की है।  बहरहाल , राजनितिक गहमागहमी के बीच फ़िल्मी कलाकारों के आगमन से जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment