Thursday, November 27, 2014

पटना में मीडिया से रूबरू हुए लाल दुपट्टा वाली के कलाकार

काशवी इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता भारत सिंह व निर्देशक  शैलेश रमाकांत पाण्डेय की फिल्म लाल दुपट्टा वाली शुक्रवार ( आज ) को बिहार के लगभग 50  सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस उपलक्ष में फिल्म के कलाकार नवोदित अभिनेता रोहित सिंह , भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह, नंबर वन खलनायक का खिताब पा चुके संजय पाण्डेय , अभिनेत्री जेबा खान   और  निर्देशक  शैलेश रमाकांत पाण्डेय पटना में मीडिया से  मुखातिब हुए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए निर्देशक शैलेश रमाकांत पाण्डेय ने बताया की लाल दुपट्टा  एक बड़े कैनवास पर शूट की गयी भोजपुरी फिल्म है और कहानी के मांग पर हर  किरदार का चयन किया गया है।  नवोदित अभिनेता रोहित सिंह की तारीफ़ करते हुए  उन्होंने कहा की   न्होंने अपने अभिनय से यह साबित किया है की उन्होंने फिल्म से पहले काफी तैयारी की थी क्योंकि उनका अभिनय दर्शाता है की वह एक परिपक्व अभिनेता है।  अभिनेता रोहित सिंह ने बताया की जब उन्होंने  अपनी भूमिका को पढ़ा तो लगा की इसके लिए उन्हें काफी मेहनत  करनी पड़ेगी , उन्होंने  चुनौती को स्वीकार किया और आज और आज रिजल्ट सबके सामने है।  अभिनेत्री अंजना सिंह  ने अपनी भूमिका के  बताया की  लाल दुपट्टा वाली में वह एक बड़े बाप की नकचढ़ी  लड़की की भूमिका में हैं जो बात बात पर गोली चला  देती है।  महानायक कुणाल सिंह उनके पिता की भूमिका में हैं।  भोजपुरी के व्यस्तम खलनायक संजय पाण्डेय ने बताया की एक्शन फिल्मो में खलनायको का काम काफी  बढ़ जाता है , इस फिल्म में भी अनेक एक्शन दृश्य ऐसे हैं जो आम भोजपुरी फिल्मो में नहीं दीखते।  उन्होंने कहा की लाल दुपट्टा वाली उनकी अच्छी फिल्मो में से एक हैं।  संवाददाता सम्मलेन में मुंबई की फिल्म मार्केटिंग व  कंपनी बिग कर्टेन मीडिया के प्रमुख शकील हासमी , स्थानीय वितरक प्रमोद शर्मा , प्रचारक उदय भगत , रंजन सिन्हा भी मौजूद थे।  लाल दुपट्टा वाली  के प्रस्तुतकर्ता संजीव मिश्रा व दयाशंकर एस मिश्रा हैं जबकि सह निर्माता ऋषभ कार्पोरेशन, एस डी ग्रुप, प्रदीप कुमार, जे पी सिंह व आकाश यादव हैं। इस फिल्म के संगीतकार ओम झा , गीतकार पवन मिश्रा हैं।  फिल्म की कथा अकील हैदर ने लिखी है जबकि पटकथा पारस जायसवाल व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है।udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment