Wednesday, November 26, 2014

यश ने काजल से कहा लागी तोहसे लगन


मात्र एक साल में ही भोजपुरी फिल्म जगत में अपना मुकम्मल स्थान हासिल कर चुके और एक्शन स्टार के रूप में उभरे अभिनेता यश मिश्रा इन दिनों बिहार में अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ इश्क़ फरमा रहे हैं यही नहीं वे काजल के साथ साथ एक और अभिनेत्री भाषा झा को भी कहते नहीं अघाते लागी तोहसे लगन।  दरअसल रामपरी इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता मुमताज़ आलम, संतोष सुमन व पंकज जायसवाल एवं निर्देशक रवि कश्यप की फिल्म लागी तोहसे लगन की शूटिंग बिहार के सीतामढी में चल रही है।  फिल्म में विराज भट्ट और यश दो दो एक्शन स्टार हैं।  फिल्म में यश एक्शन के साथ साथ रोमांस भी करते नज़र आएंगे।  निर्देशक रवि कश्यप अनुसार , शूटिंग अपने अंतिम चरण में हैं और यश ने इस फिल्म में एक ओर जहां कई एक्शन को आसानी से अंजाम दिया है वहीँ  रोमांटिक भूमिका में भी उन्होंने जान डाल दिया है। फिल्म में  विराज भट्ट , यश मिश्रा , काजल राघवानी, भाषा झा , रिश्ता बसंत , राजन मोदी, सोनू झा , दिलीप सिन्हा, ललितेश झा , दीपक सिन्हा , अरुण सिंह , राधे मिश्रा व सुजीत सार्थक आदि मुख्य भूमिका में हैं।  फिल्म की कथा - पटकथा खुद रवि कश्यप की  है जबकि संवाद लिखा है के मनोज सिंह ने।  लागी तोहसे लगन  के संगीतकार एस कुमार हैं। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment