Monday, December 1, 2014

परिणय सूत्र में बंधे पवन सिंह Pawan singh Marrige News

भोजपुरिया गायकी के सिरमौर और भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह आखिरकार सोमवार को परिणय सूत्र में बंध गए।  उन्होंने अपने बड़े भाई रानू सिंह की साली नीलम के साथ अपने गृह ज़िले आरा से सटे कसप गाव में विधिवत रूप से नीलम के साथ सात जन्मो तक साथ रहने की कसमे खायी।  भोजपुरी फिल्म जगत की इस पहली शाही  शादी में पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज़ उमड़ पड़ी।  पवन सिंह की शादी को यादगार बनाने के लिए आरा ज़िले के मुख्यालय से कसप गाव तक की सड़को को दुल्हन की तरह सजाया गया था।  विभिन्न परिधानों में देश के कोने कोने  से आये मेहमान ख़ुशी से  झूमते हुए पवन सिंह की शादी का हिस्सा बने।  पवन सिंह के पैतृक गाव जोकहरी गाव का हर शख्स पवन सिंह की शादी में शरीक हुआ।
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment