Monday, February 23, 2015

कोशी गंगा फिल्म्स की ‘‘चुनौती’’


कोशी गंगा फिल्म्स और लाडला के संयुक्त प्रयास से एक भोजपुरी फिल्म शुरू हुई, जिसका शीर्षक है-‘‘चुनौती-द पावर’’। इसका श्रीगणेश और मुहूर्त गाने की रिकार्डिंग के साथ शुरू हुआ। संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बननेवाली इस फिल्म का मुहूर्त एम फाॅर यू रिकार्डिंग स्टूडियो में उदित  नारायण के गाये गीत के साथ हुआ। मूर्द्धन्य गायक उदित नारायण का साथ अनामिका सिंह ने दिया। इस गीत के रचयिता पंकज प्रियदर्शी हैं और संगीत निर्देशक हैं चेतन परदेसी। फिल्म में कुल नौ गाने हैं, जिसे विनय बिहारी, अशोक सिन्हा और पंकज प्रियदर्शी ने लिखा है। फिल्म -‘‘चुनौतीः द पावर’’ के कथा लेखक राकेश कुमार रंजन हैं, पटकथा-संवाद लेखक नन्हें पांडेय। फिल्म के जो कलाकार चयनित हैं, उनके  नाम हैं- अक्षय राज, दिलीप आनंद, नेहाश्री, अभिमन्यु, राजेश रंजू, मंटू यादव, धीरज राज, प्रशांत राज, बालेश्वर सिंह, सानिया, अर्चना,  नरेन्द्र गुलशन और रत्नेश वर्णवाल। कुछ और मुख्य कलाकारों का चयन अभी शेष है, जो शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। फिल्म की शूटिंग कहलगाँव, भागलपुर, जहानाबाद और मुंबई में होगी। इस अवसर पर अभिनेता शुभम तिवारी, रणजीत सिंह और सी.पी. भट्ट भी उपस्थित थे। होली के बाद फिल्म स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में फ्लोर पर जायेगी।
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment