Wednesday, March 18, 2015

मल्टीप्लेक्स में भी पटना से पाकिस्तान


भोजपुरी  सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी और सफलता का परचम लहराने में सफल रही फिल्म पटना से पाकिस्तान अब मल्टीप्लेक्स में भी रिलीज़ हो रही है।  इसी शुक्रवार यह फिल्म पटना के सिनेपोलिस में रिलीज़ हो रही है।  हालांकि पटना के वीणा सिनेमा हॉल में यह फिल्म दूसरे सप्ताह  में भी अच्छा व्यवसाय कर रही है।   आदि शक्ति इंटरटेनमेंट , अनन्या क्राफ्ट एंड विजन  , त्रिमूर्ति इंटरटेनमेंट मिडिया ( रजनीश सिंह ) द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्माता है अनंजय रघुराज जबकि लेखक निर्देशक है संतोष मिश्रा।   फिल्म में भोजपुरी फिल्मो  के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली, सुशील सिंह, मनोज टाइगर , संजय पांडे, राजीव दिनकर , विजय कुमार, अलोक यादव, दीपक सिन्हा  और अशोक समर्थ मुख्य भूमिका में हैं।  फिल्म के संगीतकार है राजेश रजनीश जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल कविजी।  फिल्म के प्रचारक उदय भगत और रंजन सिन्हा हैं।  उल्लेखनीय है की पटना से पाकिस्तान  मुंबई के मल्टीप्लेक्स मूवी स्टार में दूसरे सप्ताह में चल रही है।  निर्माता अनंजय रघुराज के अनुसार , फिल्म को हर वर्ग के दर्शको ने पसंद किया है इसीलिए भोजपुरी सेंटर के साथ साथ यह फिल्म हिंदी सेंटर में भी हॉट केक बानी हुई है।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment