Friday, July 3, 2015

सपेरा की सफलता से उत्साहित हैं यश


भोजपुरी के एक्शन किंग कहे जाने वाले अभिनेता यश मिश्रा अपनी हालिया रिलीज़ सपेरा की सफलता से काफी उत्साहित है।  एक माह पहले रिलीज़ हुई सपेरा आज भी बिहार के दर्ज़नो सिनेमाघरों में आज भी सफलता का परचम लहरा रही है।  सपेरा में यश मिश्रा एक फारेस्ट ऑफिसर की भूमिका में थे जबकि भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह सपेरा की।  निर्माता रितेश ठाकुर व निर्देशक विष्णु शंकर बेलू की इस फिल्म में यश मिश्रा ने अपने एक्शन व संवाद अदायगी से दर्शको का मन मोह लिया।  दर्शको ने सुपर स्टार पवन सिंह के साथ उनकी भिड़ंत पर भी जम कर तालिया बजाई।  उल्लेखनीय है की सपेरा के बाद यश की कई फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर लगातार दस्तक देने वाली है।  इन फिल्मो में सिंघानिया क्रियेशन की बलम रसिया , लागी तोहसे लगन , हमका इश्क़ हुआ है यारो और हीरो गमछा वाला आदि शामिल है।  यही नहीं अभिनय से गायन के क्षेत्र में कदम रखने वाले यश का पहला म्यूजिक अल्बम दिल लगा के बेवफा से भी धूम मचा रही है।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment