Monday, February 8, 2016

पूनम दुबे को बधाई का लगा तांता


भोजपुरी की  हॉट गर्ल पूनम दुबे आज अपना जन्मदिन  मना रही है सोशल मीडिया खासकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रात १२ बजे के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।  फेसबुक पर हजारो की तादात में उनके अलग अलग फोटो पर उनके प्रशंसकों और दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है।  अपने फेसबुक पेज पर ख़ुशी जाहिर करते  हुए उन्हें बधाई  देने पर  सबका आभार माना।  उल्लेखनीय है  की इलाहाबाद की रहने वाली  पूनम की गिनती आज के व्यस्तम भोजपुरी अभिनेत्रियों में होती है।  अभी हाल ही में उन्होंने सुपर स्टार  रविकिशन के साथ हम हैं जोड़ी नंबर १ की शूटिंग पूरी की है और उनके साथ ही ये मोहब्बतें की शूटिंग शुरू करने वाली है।  पूनम ने सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ  भी कई फिल्मे की  है।  

No comments:

Post a Comment